नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। टीके लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स से मुलाकात की। उनका अनुभव जाना। सभी की हौसला अफजाई की।

केंद्रीय मंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह में ना आए। भारत के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बाद मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। 16 जनवरी 2021 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।