मुख्य समाचार

श्रमिकों की मौत पर सीएम ने व्यक्त की संवदेना    

पटना। कर्नाटक के शिवमोगा में एक ब्लास्ट में बिहार के कई श्रमिकों की मौत हो गई । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मैं इस घटना से मर्माहत हूं। 

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को कर्नाटक सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।  


संबंधित खबरें