पटना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल को मुख्य सचिव दीपक कुमार ने राज्य स्तरीय विशेष अवाॅर्ड से सम्मानित किया। सम्मान बिहार विधानसभा एवं विधान परिषद चुनाव 2020 के सफल आयोजन कराने के लिए मिला है। मुख्य सचिव ने आयुक्त को 25000 का चेक एवं प्रशस्ति पत्र दिया।

राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन अधिवेशन भवन में निर्वाचन विभाग के तत्वावधान में किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त ने कविता के माध्यम से अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में जनता की सक्रिय सहभागिता से चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संभव हो सका।
राज्यस्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी का पुरस्कार पटना के डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह (तत्कालीन डीएम, मुजफ्फरपुर), औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल, खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष, कटिहार के डीएम कंवल तनुज एवं गया के डीएम अभिषेक सिंह को दिया गया।