पटना। खिलौना उद्योग में सेफ्टी एवं क्वालिटी स्टैंडर्ड विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बीआईए परिसर में किया गया। आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई-विकास संस्थान एवं बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किया।
एमएसएमई-विकास संस्थान के विश्व मोहन झा ने कहा कि देश में बड़े स्तर पर ट्रेडिशनल एवं इलेक्ट्राॅनिक खिलौने बनाए जा रहे हैं। इनके विकास एवं संवर्धन के लिए एमएसएमई मंत्रालय काम कर रहा है। मंत्रालय का उद्देश्य इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए क्वालिटी एवं मार्केटिंग जरूरी है।
बीआईए के अध्यक्ष रामलाल खेतान ने कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए मुख्य साधन खिलौना है। इस आवश्यकता के परिपेक्ष्य में ही खिलौना उद्योग की स्थापना होती रही है। केंद्र सरकार देश के खिलौना उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।
भारतीय मानक ब्यूरो पटना के जितेश कुमार एवं नीरज कुमार महतो ने खिलौना उद्योग के लिए ब्यूरो के क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर पर प्रकाश डाला। एमएसएमई-डीआई के सहायक निदेशक नवीन कुमार एवं रविकांत, बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष उषा झा ने भी अपने विचारों को रखा।