नई दिल्ली। एलएंडटी लिमिटेड के सीईओ सह एमडी एस.एन. सुब्रह्मण्यन को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने तीन वर्ष के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (सेफ्टी काउंसिल) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुब्रह्मण्यन एक प्रख्यात इंजीनियर हैं। इन्होंने एलएंडटी को देश की सबसे बड़ी एवं दुनिया की 14वीं सबसे बड़ी निर्माण कंपनी बनाने का काम किया है।
एलएंडटी भारी इंजीनियरिंग, रक्षा क्षेत्र से जुड़े बड़े उत्पाद एवं जहाज निर्माण का काम भी करती है। एस.एन. सुब्रह्मण्यन का लंबा अनुभव व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यस्थल संहिता 2020 के अनुरुप सभी के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का मार्गदर्शन करेगा। सेफ्टी काउंसिल पहले से ही प्रतिष्ठानों की सुरक्षा रेटिंग का काम कर रही है।