मुख्य समाचार

फसल बीमा योजना के लिए 16000 करोड़ आवंटित 

नई दिल्ली। फसल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 16000 करोड़ राशि आवंटित की है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत यह राशि वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 305 करोड़ रुपये अधिक है। योजना बुवाई के पहले से फसल की कटाई तक सुरक्षा प्रदान करती है। 

13 जनवरी 2016 को इस प्रमुख फसल बीमा योजना को मंजूरी मिली थी। किसानों के लिए देश में सबसे कम प्रीमियम पर एक व्यापक जोखिम समाधान के लिए योजना की कल्पना की गई थी। विश्व स्तर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसान भागीदारी के मामले में सबसे बड़ी और प्रीमियम के मामले में तीसरी सबसे बड़ी योजना है। 
 


संबंधित खबरें