मुख्य समाचार

हुनर हाट में बिहार के कारीगर भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हो रहे हुनर हाट में बिहार के कारीगर एवं शिल्पकार भी शामिल होंगे। 26वें हुनर हाट का आयोजन 20 फरवरी से एक मार्च,2021 तक वोकल फॉर लोकल विषय के साथ किया जाएगा। इसमें कई राज्यों के 600 से अधिक कारीगर और शिल्पकार भाग लेंगे। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय आने वाले दिनों में पटना, रांची, भुवनेश्वर एवं गुवाहाटी समेत कई स्थानों पर हुनर हाट का आयोजन करेगा। 
 


संबंधित खबरें