मुख्य समाचार

बीएयू में तीन दिवसीय किसान मेला 20 फरवरी से 

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में 20 से 22 फरवरी तक किसान मेला का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष के किसान मेले का विषय तकनीकी आधारित खेती के लिए युवाओं का सशक्तीकरण रखा गया है। उद्घाटन कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह करेंगे। तीन दिवसीय किसान मेले में बिहार एवं समीप के राज्यों से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।  

160 से अधिक स्टाॅल के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की उन्नत तकनीक, कृषि सामग्री के अलावा सेवा क्षेत्रों की गतिविधियों को प्रदर्शित किया जायेगा। प्रदर्शनी में सब्जी, फूल, फल, संरक्षित पदार्थ, औषधीय एवं सुगंधित पौधों को प्रदर्शित किया जायेगा। कृषि क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। 


संबंधित खबरें