मुख्य समाचार

निजी बैंकों को सरकारी बिजनेस देने पर लगी रोक हटी

नई दिल्ली। निजी बैंकों को सरकार से संबंधित बैंकिंग लेनदेन पर लगी रोक हटा ली गई है। इस फैसले से ग्राहकों को सरकार की सेवाएं लेना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही बैंकिंग सेक्टर में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। सरकारी बिजनेस जैसे टैक्स और अन्य राजस्व भुगतान सेवाएं, पेंशन भुगतान एवं छोटी बचत योजनाओं सेवाओं को देने के लिए अब तक निजी क्षेत्र के कुछ बैंकों को ही अनुमति थी। 

रोक हटाए जाने के बाद अब आरबीआई को निजी क्षेत्र के बैंकों को सरकार और सरकार की एजेंसी के बिजनेस देने में कोई रोक नहीं रहेगी। बैंकिंग क्षेत्र में निजी बैंक हमेशा से नवीनतम तकनीक और नवाचर को लागू करने में आगे रहे हैं। इस फैसले के बाद अब भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास और सरकार के सामाजिक क्षेत्र की पहल को आगे बढ़ाने में निजी बैंक बराबर के भागीदार होंगे।
 


संबंधित खबरें