मुख्य समाचार

13,72,344 किसानों के खाते में भेजी गई अनुदान राशि 

पटना। बिहार में वर्ष 2020 में अत्यधिक बारिश से प्रभावित 13,72,344 किसानों के खाते में 567.67 करोड़ राशि कृषि इनपुट अनुदान के रूप में भेजी गई है। अनुदान राशि 17 जिले मधेपुरा, पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण, भागलपुर, खगड़िया, मधुबनी, सहरसा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, शिवहर, सीवान, सारण, दरभंगा, वैशाली, सीतामढ़ी एवं गोपालगंज की 3251 पंचायतों के प्रभावित किसानों को दी गई। 

कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त कटिहार, अररिया, पूर्णिया तथा सुपौल जिलों की 337 पंचायतों के प्रभावित किसानों से भी आवेदन लिया जा रहा है। 22 फरवरी से शुरू यह प्रक्रिया पांच मार्च तक जारी रहेगी। 
 


संबंधित खबरें