मुख्य समाचार

अरुण कुमार सिंह बनाए गए बिहार के मुख्य सचिव 

पटना। विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। वे 31 अगस्त 2021 तक इस पद रहेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव दीपक कुमार का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो गया। उन्हें 29 फरवरी 2020 को सेवानिवृत्ति के बाद दो बार सेवा विस्तार दिया गया। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को विकास आयुक्त की जिम्मेवारी दी गई है।

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद को प्रमोशन देते हुए गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उनके पास निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध का अतिरिक्त प्रभार होगा। रवि मनुभाई परमार को लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के साथ कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

संतोष कुमार मल्ल को सूचना प्रावैधिकी विभाग का सचिव (पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार), प्रेम सिंह मीणा को वित्त विभाग का सचिव एवं दिवेश सेहरा को एससी-एसटी कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस को जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  
 


संबंधित खबरें