पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईजीआईएमएस में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण का शुभारंभ किया और खुद भी टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि समय पर वैक्सीन लेनी चाहिए। अगर कोई कठिनाई महसूस होगी, तो इलाज के लिए वहां विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इसलिए कोई चिंता की बात नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीका के पहला डोज के 28 दिनों के बाद दूसरा डोज लेना है। हमने पहला टीका आज लिया है। अगला टीका 31 मार्च को लेंगे। टीकाकरण के लिए कुछ प्राइवेट अस्पतालों को भी चयनित किया गया है। वहां भी मुफ्त टीकाकरण होगा। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक पहले 60 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाना है। 45 से 60 वर्ष के वैसे लोग जो अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। उनका भी टीकाकरण होगा।