पटना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुखिया दादी हृदयमोहिनी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दादीजी का पूरा जीवन सादगी, सरलता और सौम्यता की मिसाल रहा है। उन्हें मानव सेवा के लिए सदा याद किया जाएगा।
उनके निधन से आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने आत्मा की चिर शांति एवं उनके अनुयायियों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।