नई दिल्ली/पटना। दरभंगा मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल (डीएमसीएच) को उत्क्रमित कर एम्स का निर्माण नहीं किया जाएगा बल्कि 1264 करोड़ रुपए की लागत से दरभंगा में नया एम्स बनेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर, 2020 में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत दरभंगा में एम्स निर्माण की स्वीकृति दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के सवाल पर यह जानकारी दी।
अश्विनी चौबे ने बताया कि दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए राज्य सरकार को 200 एकड़ बाधा मुक्त जमीन उपलब्ध करानी है, लेकिन जमीन अब तक उपलब्ध नहीं हुई है। इसके अलावा पीएमएसएसवाई के तहत 150 करोड़ रुपए की लागत से दरभंगा मेडिकल काॅलेज में एक सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक निर्माण की स्वीकृति भी केंद्र सरकार ने दी है। इसका निर्माण कार्य 77.13 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।