मुख्य समाचार

गीता प्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका नहीं रहे  

नई दिल्ली। गीता प्रेस के अध्यक्ष और सनातन धर्म की प्रसिद्ध पत्रिका कल्याण के संपादक राधेश्याम खेमका के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि गीता प्रेस के अध्यक्ष और सनातन साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने वाले राधेश्याम खेमका जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनपर्यंत विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजन और प्रशंसकों के साथ है।

87 वर्षीय राधेश्याम खेमका पिछले 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। तीन अप्रैल को उन्होंने वाराणसी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। राधेश्याम खेमका के पिता सीताराम खेमका मूलतः बिहार के मुंगेर जिला से काशी आए थे। 
 


संबंधित खबरें