नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में अगले महीने होने वाली सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समीक्षा की गई। कारोना महामारी के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया कि कक्षा 12 के लिए 4 मई से 14 जून तक होने वाली बोर्ड की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इन परीक्षाओं का आयोजन बाद में किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड एक जून, 2021 को स्थिति की समीक्षा करेगा। परीक्षाओं को शुरू करने से कम से कम 15 दिन पहले एक नोटिस जारी की जाएगी।
कक्षा 10 के लिए 4 मई से 14 जून तक होने वाली बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई है। दसवीं कक्षा के परिणामों को बोर्ड एक वस्तुनिष्ठ मानदंड के आधार पर तैयार करेगा। यदि कोई भी उम्मीदवार इस आधार पर दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो उसे अनुकूल स्थिति होने के बाद परीक्षा में बैठने का एक अवसर मिलेगा।