नई दिल्ली। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि राजस्व विभाग ने रेमडेसिविर इंजेक्शन पर सीमा शुल्क तत्काल प्रभाव से कम कर दिया है। फार्मास्यूटिकल्स विभाग की सिफारिश पर तत्काल आवश्यकता को देखते हुए राजस्व विभाग ने रेमडेसिविर और इसके एपीआई पर सीमा शुल्क घटा दिया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से रेमडेसिविर इंजेक्शन की घरेलू उपलब्धता को और अधिक बढ़ाया जा सकेगा।