मुख्य समाचार

उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह नहीं रहे      

पटना। उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह की कोरोना से मौत हो गई। बताया गया कि उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पंकज कुमार सिंह एक कुशल प्रशासक थे। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। सीएम ने आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 
 


संबंधित खबरें