पटना। काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की बिहार इकाई ने मेडिकल ऑक्सीजन पर जीएसटी माफ करने का सुझाव दिया है। अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने जीएसटी काउंसिल से अनुरोध किया है कि कोरोना काल में सभी व्यापारी किसी न किसी रूप में सेवा में लगे हैं।
अस्पतालों को दिए जाने वाले ऑक्सीजन पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता है। इस विकट परिस्थिति में जीएसटी माफ कर देना चाहिए। जब फिल्मों को टैक्स फ्री किया जाता है, तो यह जीवन से जुड़ी हुई चीज है। कैट ने केंद्रीय वित्त मंत्री को ट्वीट कर लिखा है कि जब तक कोविड समाप्त नहीं हो जाता है तब तक देश में मेडिकल ऑक्सीजन पर जीएसटी माफ कर देना चाहिए।