मुख्य समाचार

दो लाख से अधिक कैश लेने की छूट देने की मांग 

पटना। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम को दो लाख या उससे अधिक का कैश लेने की छूट देने की मांग बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने की है। चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल में हजारों लोग निजी नर्सिंग होम में अपना या अपने परिजनों का इलाज करा रहे हैं, लेकिन इलाज के रुपये जमा करने में काफी परेशानी हो रही है । नर्सिंग होम प्रबंधन इनकम टैक्स कानूनों का हवाला देते हुए दो लाख या उससे अधिक की राशि का कैश या चेक नहीं ले रहे हैं। 

वर्तमान परिस्थिति में बैंक की कार्यावधि भी कम हो गयी है। अधिकतर लोग नेट बैंकिंग से नहीं जुड़े हैं। चैंबर अध्यक्ष ने केंद्रीय वित्त मंत्री एवं सीबीडीटी से अनुरोध किया है कि वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए दो लाख या उससे अधिक के कैश ट्रांजेक्शन पर राहत देना चाहिए। क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन रक्षा से जुड़ा है । इससे निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रहे लाखों लोगों को राहत मिलेगी। 
 


संबंधित खबरें