मुख्य समाचार

ई-पास जारी करने की जिम्मेवारी उद्योग केंद्र को मिले 

पटना। लाॅकडाउन के दौरान औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए ई पास जारी करने की जिम्मेवारी जिला उद्योग केंद्र को देने की मांग बीआईए ने की है। बीआईए ने कहा कि पूरे राज्य से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक इकाई एवं प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को ई-पास नही मिलने के कारण वे काम पर नहीं पहुंच सके। इस कारण आज राज्य में औद्योगिक कार्य बाधित रहा। 

अध्यक्ष रामलाल खेतान ने कहा कि पिछले वर्ष भी औद्योगिक इकाइयों के लिए ई-पास जारी करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय को अधिकृत किया गया था, लेकिन पास जारी होने में विलंब के कारण जिला उद्योग केंद्र के जीएम को जिम्मेवारी दी गई। उन्होंने बताया कि ई-पास जारी करने के लिए विशेष पोर्टल भी बनाया गया है, लेकिन पूरे राज्य से सूचना मिल रही है कि पोर्टल काम नही कर रहा है। समाधान के लिए बीआईए ने राज्य के शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखा है।
 


संबंधित खबरें