मुख्य समाचार

शिमला में बिहार के श्रमिकों को मिला बकाया पारिश्रमिक 

नई दिल्ली। शिमला में काम करने वाले बिहार के श्रमिकों को पारिश्रमिक का भुगतान करा दिया गया है। राज्य  सरकार के निर्देश पर नई दिल्ली स्थित बिहार भवन ने कार्रवाई की और मधेपुरा जिला के आठ श्रमिकों को 182950 रुपए का भुगतान हो गया। मधेपुरा जिला के बच्चन सिंह एवं अन्य ने शिमला जिले के एक व्यक्ति के बिल्डिंग में काम करने के बावजूद भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में श्रमिकों ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी। 
 


संबंधित खबरें