नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 27 जून, 2021 को होनी थी। अब, यह परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को होगी। कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए आयोग ने यह निर्णय लिया है।