पटना। प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रभात कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में सीएम ने कहा है कि डाॅ प्रभात हृदय रोग के प्रख्यात डाॅक्टर थे। बिहार में एंजियोप्लास्टी की सुविधा देने वाले वे पहले कार्डियोलॉजिस्ट थे।
बिहार के लोगों को पहले एंजियोप्लास्टी के लिए एम्स या फोर्टिस जैसे संस्थानों में जाना पड़ता था, लेकिन डॉ प्रभात ने यह सुविधा पटना में ही उपलब्ध करायी। वे समाज सेवा से भी जुड़े थे और गरीबों का मुफ्त इलाज करते थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।