पटना। कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट के मद्देनजर बिहार सचिवालय सेवा संघ ने राज्य सरकार से आवश्यक सहयोग देने की अपील की है। संघ ने बिहार सचिवालय सेवा के 10 सदस्यों की आसमयिक मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। महासचिव प्रशांत कुमार ने बताया कि बिहार सचिवालय सेवा कल्याण नाम से एक कोष बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें सदस्यों की सहयोग राशि के अलावा बाहरी स्रोतों से दान, चिकित्सा सेवा एवं सामग्री को स्वीकार किया जाएगा।
कोष से सदस्य और उनके परिवार को गंभीर आर्थिक संकट में सहायता दी जाएगी। साथ ही अन्य कल्याणकारी उद्देश्यों की भी पूर्ति की जाएगी। महासचिव ने बताया कि 18 मई 2021 को कुछ समाचार पत्रों में बिहार सचिवालय सेवा संघ की पदोन्नति की छपी खबर संघ का आधिकारिक बयान नहीं है। यह संघ के एक पूर्व पदाधिकारी के हवाले से छपी खबर है। वर्तमान समय में संघ की प्राथमिकता सदस्यों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की है।