मुख्य समाचार

माप-तौल विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी

पटना। कृषि विभाग के अंतर्गत माप-तौल संभाग की कार्यशैली पर कृषि मंत्री एवं विभाग के सचिव ने नाराजगी व्यक्त की। समीक्षा के दौरान राजस्व संग्रह एवं निरीक्षण पर असंतोष व्यक्त किया गया। माप-तौल निरीक्षक एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को कार्यों को ठीक से करने और ऐसा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी मिली। माप-तौल नियंत्रक को सभी कार्यों की नियमित निगरानी का निर्देश दिया गया। 

कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने माप-तौल संभाग के अंतर्गत कार्यान्वित योजना एवं कार्यों की समीक्षा वीडियो काॅफ्रेंसिंग के जरिए की। सचिव डाॅ एन. सरवण कुमार ने माप-तौल संभाग के लिए बने मोबाइल एप्प एवं एनआईसी निर्मित साॅफ्टवेयर को शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। कृषि निदेशक आदेश तितरमारे भी उपस्थित थे। 

माप-तौल नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में सभी योजनाओं के लिए 4.056 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली। 3.689 करोड़ राशि उपलब्ध करायी गयी और 2.267 करोड़ रुपए व्यय हुआ। 
 


संबंधित खबरें