मुख्य समाचार

डिप्टी सीएम ने निधन पर व्यक्त किया शोक 

पटना। वाणिज्य-कर विभाग में अपर आयुक्त सुरेश प्रसाद के असामयिक निधन पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। सुरेश प्रसाद किडनी की बीमारी के कारण कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे दरभंगा में अपर आयुक्त (अपील) के पद पर पदस्थापित थे।

डिप्टी सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुरेश प्रसाद वाणिज्य-कर विभाग के अनुभवी एवं कुशल पदाधिकारी थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने आत्मा की चिरशांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
 


संबंधित खबरें