पटना। हाजीपुर शहरी क्षेत्र में बस स्टैंड निर्माण के लिए भू-अर्जन की स्वीकृति नगर विकास एवं आवास विभाग ने दी है। सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण भू-अर्जन के लिए पांच करोड़ 15 लाख राशि स्वीकृत की गई है।
डिप्टी सीएम सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि राशि की प्रशासनिक स्वीकृति विभाग की स्थायी वित्त समिति ने दी है। वैशाली के डीएम को आवश्यक जमीन के लिए भू-अर्जन कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है।