मुख्य समाचार

डिप्टी सीएम से मिला बीआईए का प्रतिनिधिमंडल 

पटना। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने लॉकडाउन एवं इससे उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की। साथ ही राज्य की औद्योगिक गतिविधियों से अवगत कराया। 

शिष्टमंडल ने राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। इथेनाॅल एवं ऑक्सीजन उत्पादन प्रोत्साहन नीति 2021 लाने के लिए धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल में बीआईए के अध्यक्ष राम लाल खेतान, उपाध्यक्ष संजय भरतिया, पूर्व अध्यक्ष के.पी.एस.केसरी, पूर्व उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, संजय गोयनका एवं सदस्य मनीष तिवारी थे। 
 


संबंधित खबरें