पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर अनलाॅक की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राजा बाजार, सगुना मोड़, दानापुर कैंट, दानापुर, दीघा, मैनपुरा, राजापुल, गांधी मैदान, अशोक राजपथ, फ्रेजर रोड, डाकबंगला चौराहा एवं इनकम टैक्स गोलंबर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी, पटना के डीएम एवं एसएसपी भी मौजूद थे।
भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आज पटना शहर में कुछ इलाकों का भ्रमण किया। देखा कि कई लोग अभी भी मास्क नहीं पहने हैं। लोगों की इस चूक से कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। बिहारवासियों से अपील है कि मास्क अवश्य लगाएं और दो गज की दूरी बनाए रखें।