मुख्य समाचार

टैक्स में छूट की समय सीमा बढ़नी चाहिए : चैंबर ऑफ कॉमर्स  

पटना। ब्लैक फंगस की दवा को जीएसटी से पूरी तरह छूट एवं कोरोना के इलाज से जुड़े वस्तुओं की कर दरों में कमी का स्वागत बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया है। चैंबर का कहना है कि करों में छूट की समय सीमा बढ़ानी चाहिए। सभी सामान पर टैक्स राहत 30 सितंबर 2021 तक ही दी गयी है। 

चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि काउंसिल ने ब्लैक फंगस के इलाज की दवाइयों पर पांच प्रतिशत जीएसटी को शून्य कर दिया है। साथ ही कोविड के इलाज में आनेवाले प्रोड्क्टस रेमेडिसिविर, मेडिकल ऑक्सीजन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेटिलेटर, वेंटिलेटर माक्स, कोविड टेस्टिंग किट्स, पल्स ऑक्सीमीटर, हैंड सैनिटाइजर, टेंपरेचर चेक इक्विपमेंट एवं एंबुलेंस के करों में कमी की है। इस निर्णय से कोविड एवं ब्लैक फंगस से पीड़ित लोगों को राहत मिलेगी ।
 


संबंधित खबरें