मुख्य समाचार

तारकिशोर प्रसाद बनाए गए जीओएम के सदस्य 

पटना। जीएसटी क्रियान्वयन में आईटी चुनौतियों की निगरानी एवं समाधान के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (जीओएम) का गठन जीएसटी काउंसिल ने किया है। इसके सदस्य के रूप में बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को नामित किया गया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार को संयोजक बनाया गया है। 

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के अन्य सदस्यों में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला, आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बग्गाना राजेंद्रनाथ, असम के वित्त मंत्री अजंता नियोग, कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज एस. बोम्मई एवं उड़ीसा के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी हैं। 
 


संबंधित खबरें