पटना। बिहार के अधिकतर जिलों में 18 जून तक वज्रपात के साथ भारी बारिश की आशंका है। यह स्थिति राज्य के उत्तरी भाग एवं गंगा नदी के समीप के जिलों में और अधिक होने की है। बिजली चमकने या गड़गड़ाहट सुनाई देने के बाद किसानों के साथ अन्य लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि वज्रपात एवं भारी बारिश से जान माल की क्षति, नदी के जल स्तर में वृद्धि, यातायात एवं बिजली सेवा बाधित और निचले स्तरों में जलजमाव की आशंका है।