पटना। कृषि विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार को गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गन्ना उद्योग विभाग की प्रधान सचिव विजयलक्ष्मी एन. को स्थानांतरित करते हुए पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। सहकारिता विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और बिहार फिल्म विकास एवं वित्त निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि अपर मुख्य सचिव वंदना किनी, प्रधान सचिव रवि मुनभाई परमार एवं सचिव एन. सरवन कुमार क्रमशः कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार फिल्म विकास एवं वित्त निगम और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।