पटना। ई-काॅमर्स कंपनी एवं कुरियर सर्विस से जुड़े सभी कर्मियों के कोविड वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन विशेष शिविर लगाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने वैक्सीनेशन के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश डीएम को दिया है।
प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि कोरोना काल में होम डिलीवरी का प्रचलन बढ़ा है। अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमेटो, स्विगी एवं कुरियर कंपनियों के कर्मी घर एवं ऑफिस में विभिन्न सामान की होम डिलीवरी कर रहे हैं। इन कर्मियों का वैक्सीनेशन काफी कम हुआ है। ऐसी स्थिति में उनके घरवालों की सुरक्षा के लिए सभी डिलीवरी ब्वाॅयज का वैक्सीनेशन आवश्यक है।
इसके लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। डिलीवरी कर्मियों की संख्या अधिक होने पर कंपनी से समन्वय कर व्यवस्था की जाएगी। डिलीवरी कर्मियों का काम प्रभावित न हो। इसके लिए रात्रि पाली में वैक्सीनेशन कराया जाएगा।