पटना। कबीर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि संत कबीर हिन्दी साहित्य के भक्तिकालीन युग में ज्ञानाश्रयी-निर्गुण शाखा की काव्य धारा के प्रवर्तक थे। इनकी रचनाओं ने हिन्दी प्रदेश के भक्ति आंदोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया था। जब भी भारत में धर्म, भाषा एवं संस्कृति की चर्चा होती है, तो कबीरदास का नाम सबसे पहले आता है। उन्होने अपने दोहों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को दर्शाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर का जीवन दर्शन एवं उनकी काव्य रचना प्रेरणादायक और सभी के लिए अनुकरणीय है।