मुख्य समाचार

अर्थव्यवस्था को राहत देने की घोषणा का स्वागत

पटना। कोरोना महामारी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने 6,28,993 करोड़ रूपए के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस घोषणा का स्वागत किया है। 

चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि कोविड प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिए 1.1 लाख करोड़ रूपए की ऋण गारंटी योजना की घोषणा की गई है।  आपात ऋण गारंटी योजना के तहत डेढ़ लाख करोड़ रूपए की अतिरिक्त घोषणा से छोटे व्यवसायियों को कोरोना महामारी से उबरने में राहत मिलेगी। 

स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे के लिए 50,000 करोड़ की घोषणा से स्वास्थ्य सेक्टर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य क्षेत्रों के लिए घोषित 60,000 करोड़ भी अन्य सेक्टर को उबारने में सहायक होगा। आत्मनिर्भर भारत योजना की अवधि का 31 मार्च 2022 तक विस्तार एवं पांच लाख लोगों को मुफ्त वीजा देने की घोषणा से पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। प्रत्येक माह प्रोविडेंट फंड (ईपीएफओ) में निर्धारित शर्तों के साथ जमा की जानेवाली राशि पर सरकार 31 मार्च 2022 तक सहायता देगी।  
 


संबंधित खबरें