पटना। डाॅक्टर्स डे के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश एवं राज्य के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि चिकित्सक धरती पर भगवान का रूप होते हैं। कोविड 19 के दौरान चिकित्सक एवं अन्य चिकित्साकर्मियों ने फ्रंटलाईन वर्कर के रूप में जिस निडरता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ मरीजों की सेवा की है, वह प्रशंसनीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी इसी निष्ठा एवं लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन आगे भी करते रहेंगे। कोविड महामारी के दौरान मरीजों की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों के परिजनों के प्रति भी उन्होंने हार्दिक संवेदना प्रकट की है।