मुख्य समाचार

आरसीपी सिंह एवं पशुपति कुमार पारस बने केंद्रीय मंत्री 

पटना/नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार से दो मंत्री शामिल किए गए हैं। जदयू से सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) एवं लोजपा से पशुपति कुमार पारस कैबिनेट मंत्री बने हैं। आरसीपी सिंह को इस्पात एवं पशुपति कुमार पारस को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेवारी मिली है। केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह को प्रमोशन देते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। 

शपथ ग्रहण समारोह से पहले पटना से सांसद सह केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद समेत 12 मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 15 कैबिनेट एवं 28 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई।        

सांसद सह पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बिहार से सहयोगी दलों के दो सांसदों को शामिल करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि आरसीपी सिंह और पशुपति कुमार पारस केंद्रीय मंत्री के नाते बिहार के हितों का विशेष ध्यान रखेंगे। 
 


संबंधित खबरें