मुख्य समाचार

मुख्य सचिव से मिला बीआईए का प्रतिनिधिमंडल

पटना। बालू की कमी से हो रही परेशानी का लेकर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण से मिला। साथ ही दुकानों को प्रतिदिन खोलने के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। मुख्य सचिव ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

बीआईए के अध्यक्ष रामलाल खेतान ने बताया कि बालू उपलब्ध नहीं होने के कारण कई निर्माणाधीन प्रोजेक्ट रुक गए हैं। इस कारण प्रोजेक्ट पूरा होने में विलंब के कारण बैंकों से लिए गए लोन पर अनावश्यक ब्याज का भार वहन करना पड़ेगा। प्रोजेक्ट विलंब होने की स्थिति में कई तरह की वैधाानिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। 

कंस्ट्रक्शन उद्योग की गतिविधियों में कमी के कारण सीमेंट, छड़, स्टोन चिप्स, हार्डवेयर एवं अन्य कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही इन उद्योगों से जुड़े दैनिक श्रमिकों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। बालू की कमी के कारण कालाबाजारी जैसे गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी शामिल थे।
 


संबंधित खबरें