पटना। पटना जिला के बाढ़ में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। सामुदायिक भवन का निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से हमारा विशेष लगाव है। बाढ़ से पांच बार सांसद रहे हैं। परिसीमन के कारण बाढ़ संसदीय क्षेत्र समाप्त होने से काफी दुख हुआ था। यहां की जनता ने हमें विशेष प्यार और स्नेह दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टाल क्षेत्र के विकास को लेकर बनी योजनाओं पर काम हो रहा है। बिहार की आबादी अधिक होने के बावजूद कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के तीसरे फेज की संभावना जताई जा रही है। लोग इसे लेकर पूरी तरह सतर्क एवं सचेत रहें।