मुख्य समाचार

सीएम ने दी बकरीद की बधाई एवं शुभकामनाएं     

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है। खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है। 

सीएम ने इस त्योहार को आपसी भाईचारा एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहना जरूरी है। संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेेंसिंग है। आप सभी घर में ही इबादत करें । आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी।
 


संबंधित खबरें