नई दिल्ली/पटना। हरियाणा के बजरंग पूनिया को टोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य (ब्राॅन्ज) पदक मिला है। अब तक भारत नेे दो रजत (सिल्वर) एवं चार कांस्य (ब्राॅन्ज) पदक हासिल किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजरंग पुनिया को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा है टोक्यो से एक और खुशखबरी। बजरंग पूनिया ने अद्भुत ढंग से लड़ा। आपकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए आपको ढेर सारी बधाइयां, जिससे हर भारतीय को अपार गर्व और खुशी हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजरंग पूनिया को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि कुश्ती के प्रति उनके जुनून ने ही उन्हें इसे मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने करोड़ों देशवासियों का दिल जीत लिया है। उनकी इस जीत से पूरा देश गौरवान्वित है। वह निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचे, ऐसी मेरी कामना है।