मुख्य समाचार

सात शहीदों को बिहार ने किया नमन , सीएम ने दी श्रद्धांजलि  

पटना। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 11 अगस्त, 1942 को शहीद हुए सात स्वतंत्रता सेनानियों को बिहारवासियों ने नमन किया। शहीद दिवस पर एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में मुख्यमंत्री ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।    

इस मौके पर बिहार के सात अमर शहीद उमाकांत प्रसाद सिंह (सारण), सतीश प्रसाद झा (बांका), रामानंद सिंह (पटना), जगपति कुमार (औरंगाबाद), देवीपद चौधरी (मुंगेर), राजेंद्र सिंह ( सारण ) एवं राम गोविंद सिंह (पटना) की कुर्बानियों को याद किया गया। 1942 की अगस्त क्रांति में शामिल सातों छात्र सचिवालय पर तिरंगा फहराने की कोशिश में शहीद हो गए। 
 

 


संबंधित खबरें