मुख्य समाचार

7 पुलिस अधिकारी गृहमंत्री उत्कृष्टता पदक से सम्मानित

पटना/नई दिल्ली। बिहार के सात पुलिस अधिकारियों को अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए गृहमंत्री का पदक मिला है। पदक पाने वालों में भागलपुर की एसएसपी निताशा गुड़िया, दरभंगा के एसएसपी बाबू राम, एसपी हरि प्रसाथ एस, योगेंद्र कुमार एवं नीलेश कुमार, निरीक्षक उग्रनाथ झा एवं नेयाज अहमद हैं।       

देश के 152 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2021 के लिए गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक दिया गया । पदक की स्थापना 2018 में की गई थी। इसका उद्देश्य अपराध की जांच में उच्च प्रोफेशनल मानकों को प्रोत्साहित करना है। साथ ही उत्कृष्ट अन्वेषण करने वाले जांच अधिकारी की मेहनत को पहचान देना है।
 


संबंधित खबरें