मुख्य समाचार

बिहार पंचायत चुनाव : अधिसूचना जारी, 11 चरणों में होगा मतदान 

पटना। बिहार में पंचायत चुनाव की अधिसूचना राज्य चुनाव आयोग ने जारी कर दी है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। चुनाव 11 चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 24 सितंबर एवं अंतिम चरण का मतदान 12 दिसंबर को है। राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ दीपक प्रसाद ने पंचायत चुनाव, 2021 के कार्यक्रमों की जानकारी दी। बिहार में पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम का भी इस्तेमाल होगा।

चुनाव की तिथि : 24 सितंबर, 29 सितंबर, 8 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 3 नवंबर, 15 नवंबर, 24 नवंबर, 29 नवंबर, 8 दिसंबर एवं 12 दिसंबर।       

राज्य की 8072 पंचायतों में मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, ग्राम कचहरी सरपंच एवं पंच के 2,55,022 पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव के लिए 1,13,891 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जहां 6,38,94,737 ग्रामीण मतदाता वोट डालेंगे। 
 


संबंधित खबरें