मुख्य समाचार

देश हित में है जातीय जनगणना : सीएम 

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जातीय जनगणना उपयोगी और देश हित में है। देश में आखिरी बार जातीय जनगणना वर्ष 1931 में हुई थी। अभी तक उसी जातीय जनगणना को आधार मानकर चला जा रहा है। यह उपयुक्त नहीं है। 

उन्होंने कहा कि एक बार जातीय जनगणना होनी चाहिए। इससे सभी लोगों को लाभ होगा। सरकार को भी पूरी जानकारी मिलेगी कि किस जाति समूह की कितनी जनसंख्या है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए। मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे नेतृत्व में 10 पार्टियों के प्रतिनिधियों ने 23 अगस्त को प्रधानमंत्री से मुलाकात की। सभी नेताओं ने कहा कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना । अब निर्णय प्रधानमंत्री को लेना है। हमलोगों ने आग्रह किया कि जातीय जनगणना बिहार के साथ पूरे देश का मामला है। यह बात सिर्फ बिहार से नहीं बल्कि सभी राज्यों से उठ रही है। 


संबंधित खबरें