पटना। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने उद्योग विभाग के साथ मिल कर एक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन का उद्देश्य बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 के अद्यतन संशोधनों की जानकारी सदस्यों को देना था।
साथ ही राज्य सरकार की ऑक्सीजन उत्पादन नीति, इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति एवं बिहार एग्री इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी से भी अवगत कराना था। उद्योग विभाग के कंसलटेंट कुणाल किशोर ने विस्तृत जानकारी दी। बीआईए के महासचिव आशिष रोहतगी ने भी अपने विचारों को रखा।