पटना। अरुण अग्रवाल बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के तीसरी बार अध्यक्ष बनेंगे। इसके पहले वह 2013-14 एवं 2014-15 में एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2021-22 के लिए कार्यकारिणी परिषद के सभी पदों का चुनाव निर्विरोध हुआ है।
अरविंद कुमार सिंह, सुबोध कुमार गोयल एवं भरत अग्रवाल उपाध्यक्ष, आशीष रोहतगी महासचिव एवं मनीष कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष चुन गए हैं। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा एसोसिएशन की 29 सितंबर को होने वाली वार्षिक आमसभा में की जाएगी।
वर्तमान अध्यक्ष राम लाल खेतान का कार्यकाल वार्षिक आमसभा के साथ पूरा हो जायेगा। कार्यकारिणी परिषद के विभिन्न पदों के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि दो सितंबर थी। परिषद में छह पदाधिकारी के अतिरिक्त 30 सदस्य होते हैं। इनका निर्वाचन प्रत्येक वर्ष होता है। 30 सदस्यों में 21 सामान्य श्रेणी से जबकि नौ प्रमंडलों से हैं।