मुख्य समाचार

विधान परिषद उपचुनाव : रोजिना नाजिश निर्विरोध निर्वाचित 

पटना। बिहार विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी रोजिना नाजिश निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उपचुनाव में वह एकमात्र उम्मीदवार थीं। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने उन्हें निर्वाचित घोषित किया। 

रोजिना नाजिश को विधानसभा के सभाकक्ष में प्रेक्षक सह खाद्य, उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने प्रमाणपत्र दिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

मतदान की स्थिति में उपचुनाव चार अक्टूबर को होना था। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 सितंबर थी। दूसरा कोई उम्मीदवार नहीं होने के कारण 27 सितंबर को रोजिना नाजिश को एमएलसी के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया गया। विधान परिषद के सदस्य तनवीर अख्तर के निधन के कारण यह सीट नौ मई, 2021 से रिक्त था। सामान्य परिस्थिति में उनका कार्यकाल 21 जुलाई, 2022 तक था। 
 


संबंधित खबरें